Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्‍नाथपुर: शत प्रतिशत रहा पद्मावती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मैट्रिक का परिणाम

Advertisement
Advertisement
Jagannathpur (Chandan Kumar): मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा. इस विद्यालय से 51 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमें प्रथम श्रेणी से 49 व द्वितीय श्रेणी से 02 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए. विद्यालय के छात्र निखिल बेहरा ने 460 अंक (92 प्रतिशत) लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. विद्यालय के दूसरे टॉपर विवेक प्रधान को भी 456 अंक (91.1 प्रतिशत) मिले हैं. विद्यालय के थर्ड टॉपर तापस खिलार को 453 (90.6 प्रतिशत) अंक मिले हैं. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/decision-in-cabinet-meeting-no-election-of-mayor-on-party-basis-councilors-will-choose-deputy-mayor/">BREAKING

: कैबिनेट की बैठक में निर्णय, दलगत आधार पर मेयर का चुनाव नहीं, पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर

सभी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए, यह विद्यालय के लिए गौरव की बात: प्रधानाचार्य

चौथी टॉपर निरझसा साहु रही जिसको 435 अंक (87 प्रतिशत) मिले हैं. पूजा कुमारी को 434 अंक (86.8 प्रतिशत) मिले हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा. विद्यालय के सभी भैया-बहन अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं, यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है. विद्यालय के सचिव जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने मैट्रिक परीक्षा में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इसे भी पढ़ें: सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-the-ed-the-source-of-the-purchase-of-the-vehicles-raghuvar-is-riding-is-suspicious/">सरयू

ने ED को लिखा पत्र- रघुवर जिन गाड़ियों की कर रहे सवारी, उनके खरीद का स्त्रोत है संदिग्ध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही