Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दोनों चालक की मौके पर मौत

 
Jagannathpur (Chandan kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत हाटगम्हरिया जैंतगढ़ एनएच 75 सड़क मार्ग स्थित जलडीहा गांव के मां होटल के सामने गुरुवार सुबह लगभग 11:00 बजे ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इसमें दोनों वाहन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ट्रेलर जैंतगढ की ओर से लौह अयस्क लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था. ट्रेलर जब जलडीहा गांव के मां होटल मोड़ के सामने पहुंचा तो हाटगम्हरिया की और से आ रहा 14 चक्का ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-girl-had-to-drink-tonic-drank-phenyl-the-situation-was-critical/">मनोहरपुर

: युवती को पीना था टॉनिक, पी ली फिनाइल, स्थिति गंभीर
बताया जा रहा है ट्रेलर काफी रफ्तार में था और समय रहते वह अपने साइड नहीं जा पाया. सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना के एसआई कुमार प्रभात रंजन, एएसआई अजय सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक दोनों वाहन को सड़क के किनारे हटवाया जा रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृत चालकों के परिजनों को सूचना दे दी है. इस घटना में मृत ट्रेलर के चालक का नाम विपिन कुमार यादव है. व बिहार के नवादा जिला अंतर्गत भालुआ का निवासी था. 14 चक्का ट्रक के चालक का नाम धनेश्वर सिंह है. वह कंडरा जिला बसंतपुर का निवासी था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही