Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : बनकाटी कंकुवा नाला से अधेड़ का शव बरामद, पुलिस कर रही जांच

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ सड़क मार्ग में बनकाटी कंकुवा नाला में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सुचना पर ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल जगन्नाथपुर थाना को भी इसकी सुचना दी गई. सुचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह, एसआई कुमार प्रभात रंजन दल बल के साथ घटना स्थल पंहुचे. मौके पर पंहुची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला. शव की पहचान छोटामहुलडीहा के ढीपासाई टोला निवासी 55 वर्षिय मजुरा अंगरिया के रुप में हुई. माजूरा अंगारिया की मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-five-b-ed-colleges-of-kolhan-university-in-black-list-for-non-submission-of-par-ban-on-enrollment/">चाईबासा

: पीएआर जमा नहीं करने पर कोल्हान विश्वविद्यालय के पांच बीएड कॉलेज काली सूची में, नामांकन पर रोक

कपड़ा दुकान के बाहर से लापता हुए थे बुजुर्ग

मृतक के दामाद रमेश लागुरी के अनुसार बिते 3 सितम्बर शनिवार को ससुर की तबियत खराब होने के कारण उन्हें चाईबासा ले जाया गया था जहां से मेडिकल चेकअप करा कर वह वापस जगन्नाथपुर लौटे थे. वहां एक कपड़े के दुकान के बाहर अपने ससुर को बैठा कर रमेश कपड़ा खरीदने लगे. जब वह बाहर आए तो ससुर मजुरा अंगरिया को वहां नहीं पाकर काफी खोजबीन की परन्तु वह नहीं मिले. उसके बाद छोटा महुलडीहा गांव आकर देखा तो वहाँ भी ससुर नहीं मिले. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-children-showed-talent-in-painting-competition/">चक्रधरपुर

: चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

परिजनों ने नहीं जताया संदेह

रात भर खोजबीन की गई लेकिन मजुरा अंगरिया का कहीं पता नहीं चला. रविवार सुबह खबर मिली की एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव बनकाटी के समीप कंकुवा नाला में देखा गया है. परिजन वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त माजूरा अंगारिया के रुप में की. इधर, माजूरा अंगारिया की मौत पर मृतक के परिजनों ने किसी तरह की कोई संदेह नहीं जताया है. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही