Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : शहीद ग्राम राजाबासा में विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय

 
Jagannathpur (Chandan kumar) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा, शहीद पोटो हो स्मृति समिति व आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू की संयुक्त बैठक शुक्रवार को जगन्नाथपुर ब्लॉक स्टेडियम परिसर में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी ने की. इस दौरान आगामी 9 अगस्त को जैंतगढ़ ​​स्थित राजाबासा गांव में विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय हुआ. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-opposition-to-eds-questioning-of-sonia-gandhi-and-rahul-gandhi-congress-district-vice-president-expressed-displeasure/">बंदगांव

: सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पूर्व केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा, जिला अध्यक्ष गलाय चातोम्बा, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, उपाध्यक्ष सह कोटगढ़ पंचायत मुखिया बामिया चाम्पिया, प्रखंड अध्यक्ष पुत्कर लागुरी, भूषण लागुरी,अधिवक्ता श्यामल गागराई, तुरी लागुरी, बिन्दु सिंह लागुरी, सुखराम पुरती, बिक्रम बोबोंगा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही