Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : महिला समूहों को सक्रिय करने के लिए 31 जुलाई को बैठक

 
Jagannathpur (Chandan kumar) : प्राथमिक विद्यालय हेस्सापी के पुराने भवन में मोंगरा पंचायत समिति सदस्य समिलन गागराई की अध्यक्षता में गांव की महिलाओं की बैठक की गई. इसमें गांव में शिथिल पड़ी कई महिला समूह को फिर से सक्रिय करने को लेकर 31 जुलाई को गांव के चबुतरा में सभी महिला समूह के सदस्यों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गांव के तीन से छह वर्ष के जो बच्चे आंगनबाड़ी नर्सरी शिक्षा प्राप्त करने व 6 से 14 के जो बच्चे स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के लिए नियमित स्कूल नहीं जाते हैं, उनके अभिभावकों को भी बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में पंसस समिलन गागराई ने कहा कि हेस्सापी में कई बच्चे हैं, जो कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं. ऐसे बच्चों को एलईपी टीचर प्रिति बोयपाय द्वारा चिन्हित किया जाए. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cbse-12th-result-out-girls-outperformed-94-54-girls-and-91-25-students-passed/">BREAKING

: CBSC 12 वीं का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने मारी बाजी, 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र हुए पास

सभी बच्चे स्कूल जाए इसके लिए महिलाएं चलाएंगी जागरुकता अभियान 

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि वे कभी भी बाल विवाह और बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगी. सभी बच्चे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में जाए, इसके लिए जागरुकता अभियान चलायी जायेगी. साथ ही बालिका कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए चयनित छात्रा निराशो, सिंकु, दुर्गा, अंगरिया और बुधनी, सिंकु के कक्षा छह में नामांकन स्थिति के बारे में जानकारी ली गई. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-celebration-in-manjhari-block-on-draupadi-murmus-election-as-president/">तांतनगर

: द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मंझारी प्रखंड में जश्न का माहौल 
इसमें तीनों छात्रा के घर जाकर पंसस, एस्पायर समाजिक कार्यकर्त्ता जानकी सिंकु, एलईपी टीचर प्रिति बोयपाय ने फॉलो अप किया. इस दौरान पता चला कि बुधनी व अंगरिया का नामांकन हो चुका है. वहीं, अन्य छात्राओं का जल्द नामांकन कराने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित किया गया. बैठक में सहिया निशा पुरती, वार्ड सदस्य सुनाय केराई, ललिता सिंकु, जोलेन सिंकु, रायमुनी बिरुली, लक्ष्मी गागराई, पुनम जोंको, मेचो बिरुली, निराशो बिरुली सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-maoists-did-banners-and-posters-in-various-areas-of-west-singhbhum-district/">बंदगांव

: पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में माओवादियों ने किया बैनर व पोस्टरबाजी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही