Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : बालिका शिक्षा के निमित दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में कक्षा 6 से दस तक के छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बालिका व्यक्तित्व विकास की प्रमुख शारदा कुमारी ने बताया कि बालिकाओं के विकास के लिए विद्यालय में बहुत सारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. विद्यालय के छात्राओं को हस्तकला, मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है. इसी अनुभव से आगे जाकर उनकी जीविकोपार्जन में मदद मिलती है. प्रतियोगिता को दो ग्रुप में बांटा गया था. पहले ग्रुप में कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राएं शामिल थी और दूसरे ग्रुप में कक्षा 9 एवं 10 की छात्राएं शामिल थीं. [caption id="attachment_452276" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Jagnathpur-Rangoli.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाए गए रंगोली को देखते प्रधानाचार्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-police-officers-got-training-related-to-road-safety/">हजारीबाग:

पुलिस पदाधिकारियों को मिला सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण
पहले ग्रुप से आस्था कुमारी व दूसरे ग्रुप से रेशमी गोप रही प्रथम सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए रंगोली का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी एवं आचार्य की टीम ने की. पहले ग्रुप में प्रथम आस्था कुमारी, द्वितीय पार्वती हिस्सा तृतीय एनी लागुरी रहीं. वहीं दूसरी ग्रुप में प्रथम रेशमी गोप, द्वितीय मनीषा तिरिया, तृतीय सिन्हा कुमारी रहीं. विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी ने कहा कि सभी छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर रंगोली बनाई है. इनमें से यह चयन करना बहुत ही कठिन है कि कौन प्रथम है और कौन द्वितीय. मौके पर उपस्थित रहे विद्यालय के आचार्य सुबोध कुमार गुप्ता, विटेश यादव, राजकिशोर महतो, तुलसी, सुखदेव पाल, मंजू सिंह, शीला, कांतिलता, मोनी नाग, चंद्रावती कुमारी, होलिका नायक, तेजी चात्तर, सुपर्वती सींकू, डेजी सिंकु आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही