Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाईयों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

 
Jagnnathpur (Rohit mishra) : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जगन्नाथपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया. इस दौरान सभी जल ही जीवन है, जल का बचाव करें के नारों के साथ पानी बचाने की अपील की. शनिवार को शिव मंदिर टोला, बाजार बस्ती में इकट्ठा होकर सभी को जल संरक्षण के तरीके एवं जल संवर्धन के उपाय के बारे में बताया व उससे संबंधित पत्रक का वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-of-naxal-affected-area-nawada-are-far-away-from-basic-facilities/">बंदगांव

: मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है नक्सल प्रभावित क्षेत्र नवादा के ग्रामीण
जल संरक्षण जागरूकता अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक धीरज कुमार सिंह व सहसंयोजक जितेंद्र गुप्ता के द्वारा घर-घर पत्रक वितरित कर सभी को जल ही जीवन की महत्ता को समझाया और जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर सदस्य नितिया बरिक, रंजु गुप्ता सहित काफी संख्या में महिला उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही