Search

 
 
 

जगन्‍नाथपुर: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार में उमड़ी आवेदकों की भीड़

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra): पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड की मोगरा पंचायत में बुधवार को मोगरा मैदान में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में तकरीबन सभी विभागों के स्टाल लगाए गए, जिसमें आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ी. शिविर में ग्रामीणों ने सर्वाधिक आवेदन वृद्धावस्था पेंशन तथा राशन कार्ड के लिये दिए. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-accident-condition-of-two-scorched-by-current-is-critical-congress-leader-rajesh-thakur-went-to-rims-to-know/">हजारीबाग

हादसा : करंट से झुलसे दो की हालत नाजुक, रिम्स जाकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने जाना हाल 

इन्‍होंने किया शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी ललित भगत, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, प्रखंड प्रमुख बुधराम पुर्ती, बीस सूत्री अध्यक्ष ललित दुराईबुरु, मुखिया स्मिता सिंकु, उपमुखिया ज्योति सिंकु, पंचायत समिति सदस्य समिलन गगराई ने पंचायत की वयोवृद्ध महिला के साथ संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.

सभी जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं: एसडीओ

इस मौके पर एसडीओ श्री एक्का ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन जन समस्याओं के निष्पादन के लिये किया गया है. लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो इसके लिए इस महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन हर पंचायत में किया जा रहा है. उन्‍होंने लोगों से अपील की कि सभी जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं. जो लोग शिविर में आवेदन नहीं दे सके हैं, ऐसे लोग बाद में भी प्रखंड, अंचल या संबंधित विभाग में आवेदन देकर अपनी मांग रख सकते हैं.

वृद्धावस्था पेंशन का प्रमाण पत्र सौंपा गया

शिविर के माध्यम से कई लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का प्रमाण पत्र भी कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं तथा पुरुषों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज आदि से संबंधित आवेदन दिए. जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया. बीडीओ ने बताया कि शिविर में प्राप्त हुए आवेदन का निष्पादन शीघ्र कर दिया जाएगा.

शिविर में इनके स्टॉल लगाए गए

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा योजना,15 वित्त अयोग संबंधित योजना, धोती साड़ी लुंगी का वितरण, कंबल का वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, भू-लगान रसीद, असंगठित मजदूरों को ई-श्रम, पीडीएस राशन कार्ड आधार से लिंक, जेएएसएलपीएस, सेवा के अधिकार, जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र, बिजली विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सुविधा केंद्र, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, कोविड जांच आदि के स्टॉल लगाए गए.

 यह थे मौजूद

जगन्नाथपुर थाना के एएसाई अजय सिंह, पीएलवी मदन निषाद, मुंडा डेबिड सिंकु, मनोज सिंकु, विपिन हेब्रम, चंद्रमोहन सिंकु, राजु पान, रोशन पान, ज्योति, निर्मल सिंकु सहित प्रखंड के कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-santhal-society-demanded-the-removal-of-jmm-nimdih-block-president/">चांडिल

: संथाल समाज ने की झामुमो नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष को हटाने की मांग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही