Search

 
 
 

जगतपुरम हाउसिंग सोसाइटी ने DC को लिखा पत्र, सड़क-नाली नहीं, बहुमंजली इमारत निर्माण से और बढ़ी परेशानी

कांके रोड स्थित जगतपुरम हाउसिंग सोसाइटी ने रांची के उपायुक्त और नगर निगम को एक पत्र भेजकर कॉलोनी में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत की है.
 

Ranchi: कांके रोड स्थित जगतपुरम हाउसिंग सोसाइटी ने रांची के उपायुक्त और नगर निगम को एक पत्र भेजकर कॉलोनी में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत की है. सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इलाके में अब तक पक्की सड़क और नाली नहीं बनी है, जिससे बरसात में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


पत्र में बताया गया है कि कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को कीचड़, गड्ढे और पानी जमाव से रोजाना परेशानी हो रही है. गाड़ी फिसलने और पैदल चलने में भी खतरा बना रहता है. पिछले कुछ दिनों में कई छोटे-मोटे एक्सीडेंट भी हो चुके हैं.


जगतपुरम कॉलोनी के ग्रीन हेरिटेज अपार्टमेंट के पास एक नया 14 मंजिला अपार्टमेंट बन रहा है, जिससे वहां भारी गाड़ियों की आवाजाही हो रही है. इसकी वजह से पहले से ही खराब सड़क और ज्यादा खराब हो गई है. इतना ही नहीं निर्माण स्थल के पास 20 फीट गड्डा हो रहा है और मिट्टी और निर्माण सामग्री फेंक दी जा रही है, जिससे सड़क और संकरी हो गई है.


सोसाइटी के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में वॉटर पाइपलाइन, पावर केबल और अन्य कामों के लिए पहले खुदाई की गई, लेकिन उसके बाद सड़क को फिर से सही तरीके से नहीं बनाया गया. बरसात आते ही सड़क पर पानी भर जाता है और पूरा रास्ता तालाब जैसा हो जाता है.

 

पत्र में ये है प्रमुख मांगें

 

कॉलोनी की मुख्य सड़क को पक्का बनाया जाए.

पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि पानी का सही निकास हो सके.

बिल्डिंग निर्माण के पहले चौड़ी सड़क सुनिश्चित की जाए, ताकि भारी गाड़ियों की आवाजाही से आम लोगों को परेशानी न हो.

नगर निगम और अन्य संबंधित विभाग मिलकर तुरंत इस पर काम शुरू करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही