Search

 
 
 

Jahanabad News: पेट्रोल पंप पर सीएनजी कार में लगी आग, चालक फरार

Jahanabad : जिले के काको मोड़ पर पेट्रोल पंप में खड़ी सीएनजी कार में अचानक आग लग गई.
 

Jahanabad : जिले के काको मोड़ पर पेट्रोल पंप में खड़ी सीएनजी कार में अचानक आग लग गई. कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं कार मालिक गाड़ी को पेट्रोल पंप पर ही छोड़कर फरार हो गया. हालांकि किसी के नुकसान और घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

 

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के काको मोड़ पर सीएनजी भरने के लिए कार पेट्रोल पंप पर आई थी. पेट्रोल भरकर जैसे ही चालक ने गाड़ी  स्टार्ट किया, उसमें अचानक आग लग गई.आग लगने बाद मालिक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया

 

अगलगी की इस घटना के बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन गई. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया.हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और ना ही किसी तरह का नुकसान हुआ है.

 

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग को तुरंत बुझा दिया गया, जिससे पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील जगह पर बड़ा हादसा होने से रोक लिया गया और कोई जनहानी नहीं हुई. घटना के बाद पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है और आग लगने के कारण का पता लगा रही है. फिलहाल किसी के नुकसान और घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

 

 

 https://lagatar.in/palamu-news-police-receive-36-new-patrolling-bikes-dig-and-sp-flag-them-off

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही