Search

 
 
 

गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल

Lagatar  Desk : शेयर किए गाने में सीता स्वयंवर से लेकर राम-सीता के विवाह तक की झलक देखने को मिलती है. रणबीर कपूर को धनुष तोड़ते और इसके बाद साई पल्लवी के गले में जयमाला डालते हुए दिखाया गया है. गाने में खास बात यह है कि इस गाने के जरिए दर्शकों को ‘रामायण’ की भव्य दुनिया की पहली झलक भी देखने को मिल रही है.
 
फाइल फोटो

Lagatar  Desk : रणबीर कपूर और साई पल्लवी की स्टारर फिल्म रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म का पहला गाना जय जय राम रिलीज कर दिया है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

 

राम-सीता के विवाह की दिखी झलक

शेयर किए गाने में सीता स्वयंवर से लेकर राम-सीता के विवाह तक की झलक देखने को मिलती है. रणबीर कपूर को धनुष तोड़ते और इसके बाद साई पल्लवी के गले में जयमाला डालते हुए दिखाया गया है. गाने में खास बात यह है कि इस गाने के जरिए दर्शकों को ‘रामायण’ की भव्य दुनिया की पहली झलक भी देखने को मिल रही है.

 

 

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाई खूबसूरती

‘जय जय राम’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. गाने के ‘राम-सिया’ और ‘सिया-राम’ से जुड़े बोल इसे और भावुक  कर देते हैं. रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया 

 

गणेश चतुर्थी पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मेकर्स ने रविवार देर रात गाने के रिलीज की घोषणा की थी. इसके बाद सोमवार सुबह सिया-राम पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. अब गणेश चतुर्थी के मौके पर‘जय जय राम रिलीज कर मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. गाना ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद अब फैंस की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिक गई हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही