Search

 
 
 

जयराम महतो ने सदन में कहा – किसान बस जिंदगी काट रहा, वो जी नहीं रहा

Ranchi: झारखंड विधानसभा के सत्र में विधायक जयराम महतो ने किसानों की स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने गांव और किसानों को देश की आत्मा बताया था. लेकिन आज किसान सम्मान से जीवन नहीं जी पा रहा है. जयराम महतो ने कहा कि वे सरकार की योजनाओं को पूरी तरह गलत नहीं कह रहे हैं.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा के सत्र में विधायक जयराम महतो ने किसानों की स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने गांव और किसानों को देश की आत्मा बताया था. लेकिन आज किसान सम्मान से जीवन नहीं जी पा रहा है.

 

जयराम महतो ने कहा कि वे सरकार की योजनाओं को पूरी तरह गलत नहीं कह रहे हैं. लेकिन मौजूदा योजनाओं से किसान सिर्फ गुजर बसर कर पा रहा है. झारखंड के अधिकतर किसान मॉनसून पर निर्भर हैं. राज्य में एक ही फसल की परंपरा है. धान कटने के बाद पानी की कमी के कारण किसान दूसरी फसल नहीं लगा पाते.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए वैल्यू एडिशन जरूरी है. टमाटर कच्चा सस्ता बिकता है, लेकिन सॉस बनने पर महंगा हो जाता है. मक्का से फीड और स्टार्च बनाने पर ज्यादा लाभ मिलता है. आम से अचार और पल्प बनाकर आय बढ़ाई जा सकती है.

 

उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग से ही असली कमाई होगी. हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट और फूड पार्क बनने चाहिए. इससे रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा. उन्होंने बोकारो के चतरा चट्टी में धान भुगतान लंबित होने का मुद्दा भी उठाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही