Search

 
 
 

होली पर यात्रियों को राहत, रांची रेल मंडल चलाएगा 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

होली में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रांची रेल मंडल विभिन्न गंतव्यों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का चलाएगा. हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन (08185) 3 से 31 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रवाना होगी.
 

Ranchi: होली में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रांची रेल मंडल विभिन्न गंतव्यों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का चलाएगा. हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन (08185) 3 से 31 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रवाना होगी. 

 

वहीं, दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन (08186) चार मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से रवाना होगी. सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन (08611) दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी. वहीं, अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल(08612) पांच मार्च से दो अप्रैल तक हर गुरुवार को अजमेर से चलेगी.

 

रांची-झंझारपुर स्पेशल

08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार को रांची से चलेगी.
08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को झंझारपुर से चलेगी.

 

चर्लपल्ली-पटना स्पेशल

03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 9 से 30 मार्च तक हर सोमवार व बुधवार को पटना से चलेगी.
03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) 11 मार्च से 1 अप्रैल तक हर बुधवार को चर्लपल्ली से चलेगी.
03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) 13 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी.

 

चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल

07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची), 23, 28 फरवरी और 01 मार्च को चर्लपल्ली से चलेगी.
07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 26 फरवरी, 03 व 04 मार्च को रक्सौल से चलेगी.

 

गोंदिया-पटना स्पेशल

08861 गोंदिया-पटना स्पेशल (वाया रांची) 2 मार्च (सोमवार) को गोंदिया से प्रस्थान करेगी.
08862 पटना-गोंदिया स्पेशल (वाया रांची) 3 मार्च (मंगलवार) को पटना से प्रस्थान करेगी.

 

रांची-गोरखपुर स्पेशल

08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी.
08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल 4 मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार को गोरखपुर से चलेगी.

 

टाटानगर-कटिहार स्पेशल

08181 टाटानगर-कटिहार स्पेशल (वाया मुरी) 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार को टाटानगर से चलेगी.
08182 कटिहार-टाटानगर स्पेशल (वाया मुरी) तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को कटिहार से चलेगी.

 

तिरुपति-रक्सौल स्पेशल

07051 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 28 फरवरी व 07 मार्च को तिरुपति से चलेगी.
07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल (वाया रांची) 3 और 10 मार्च को रक्सौल से रवाना होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही