की नयी सरकार में झामुमो से हो सकता है स्पीकर, चल रहा विमर्श
इन सीटों पर जेएलकेएम ने आजसू का बिगाड़ दिया खेल
जयराम की पार्टी जेएलकेएम ने आजसू का खेल बिगाड़ दिया. डुमरी में खुद जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो 94,496 वोट लाकर बाजी मारी, वहीं आजसू की यशोदा देवी 35,890 वोट पासकर तीसरे स्थान पर खिसक गई. ईछागढ़ में जेएलकेएम के तरूण महतो 41,138 वोट लाकर आजसू का खेल बिगाड़ दिया. आजसू के हरेलाल महतो को 51,029 वोट मिले. जबकि झामुमो की सविता महतो ने 77552 वोट लाकर जीत हासिल की. इसी तरह मनोहरपुर में भी आजसू उम्मीदवार को 41,078 वोट मिला. इस सीट से जेएलकेएम उम्मीदवार दिलबार खाका को 6927 वोट मिला.रामगढ़, सिल्ली, जुगसलाई और गोमिया में जेएलकेएम ने चौंकाया
आजसू की परंपरागत सीढ़ रामगढ़ और सिल्ली में जेएलकेएम ने सभी को चौंकाया. रामगढ़ में जेएलकेएम के पनेश्वर कुमार को 70,979 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर रही आजसू की सुनीता चौधरी को 83,028 वोट मिले. वहीं कांग्रेस की ममता देवी 89,818 वोट लाकर जीत हासिल की. सिल्ली में जेएलकेएम के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो ने 41,725 वोट लाकर चौंका दिया. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को 49,302 वोट मिले. झामुमो के अमित महतो ने 73169 वोट लाकर जीत हासिल की. जुगसलाई में आजसू के रामचंद्र सहिस को 77,845 वोट मिले. जबकि जेएलकेएम के विनोद स्वांसी को 36,958 वोट मिले. इस सीट से 1,21,290 वोट लाकर झामुमो के मंगल कालिंदी विजयी रहे. गोमिया में भी जेएलकेएम की पूजा कुमारी ने आजसू का खेल बिगाड़ दिया. इस सीट से जेएलकेएम की पूजा कुमारी को 59,077 वोट मिले. आजसू के लंबोदर महतो 54,508 वोट लाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए. इस सीट से झामुमो के योगेंद्र प्रसाद ने 95,170 वोट लाकर बाजी मारी इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-wants-to-spread-hatred-in-the-entire-country/">भाजपापूरे देश में नफरत फैलाना चाहती हैः तेजस्वी [wpse_comments_template]
Leave a Comment