Search

 
 
 

कमजोर मॉनसून पर जयराम महतो ने सरकार को चेताया, मजबूत कृषि नीति पर दिया जोर

डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड में कमजोर मॉनसून को लेकर राज्य सरकार को आगाह करते हुए मजबूत कृषि नीति बनाने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि राज्य की कृषि आज भी काफी हद तक मॉनसूनी बारिश पर निर्भर है और सिंचाई सुविधाओं के अभाव में कम बारिश का सीधा असर कृषि उत्पादन, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
 

Ranchi: डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड में कमजोर मॉनसून को लेकर राज्य सरकार को आगाह करते हुए मजबूत कृषि नीति बनाने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि राज्य की कृषि आज भी काफी हद तक मॉनसूनी बारिश पर निर्भर है और सिंचाई सुविधाओं के अभाव में कम बारिश का सीधा असर कृषि उत्पादन, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की कमी और अनिश्चितता का असर खरीफ फसलों की बुआई पर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में किसानों के साथ-साथ कृषि एवं ग्रामीण गैर-खेतिहर मजदूरों के सामने आजीविका का संकट गहरा सकता है. उन्होंने सरकार से गरीबों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के अलावा वैकल्पिक रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की.

जयराम महतो ने संभावित पलायन की आशंका जताते हुए प्रवासी मजदूर आयोग के गठन की मांग भी की. साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत कार्य दिवस बढ़ाने और मजदूरी दोगुनी करने पर विचार करने का सुझाव दिया. उन्होंने निजी खेती में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने से जुड़े मामले के शीघ्र निपटारे की दिशा में भी पहल करने की बात कही.

विधायक ने कहा कि सूखे की आशंका अब एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है. इसलिए सरकार को केवल राहत कार्यों तक सीमित न रहकर मजबूत कृषि नीति, सिंचाई विस्तार, जल संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को केंद्र में रखकर व्यापक कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही