Search

 
 
 

जयशंकर ने जेलेंस्की से मुलाकात की, बता दिया, भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा

International  News : यूक्रेन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर चिंता जताई. जयशंकर ने यूक्रेन की चिंता को स्वीकार करते हुए भारत की ऊर्जा से जुड़ी चिंता से अवगत कराया. यानी विदेश मंत्री ने इशारा कर दिया कि भारत रूस से तेल खरीद करता रहेगा.
 
एस जयशंकर जेलेंस्की से मुलाकात की

International  News : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात किये जाने की सूचना है. सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध  समाप्त करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

 

यूक्रेन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर चिंता जताई. जयशंकर ने यूक्रेन की चिंता को स्वीकार करते हुए भारत की ऊर्जा से जुड़ी चिंता से अवगत कराया. यानी विदेश मंत्री ने इशारा कर दिया कि भारत रूस से तेल खरीद करता रहेगा.  

 

जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ भी बातचीत की. बाद में जारी किये गये बयान में रुसी तेल खरीद को लेकर  कहा,  यह समझना अति आवश्यक है कि वर्तमान समय में1.4 अरब लोगों के लिए ऊर्जा की व्यवस्था करना कितनी बड़ी चुनौती है. जयशंकर ने भारत द्वारा यूक्रेन के रुख का सम्मान करते हुए उम्मीद जताई कि वह भी भारत के नजरिए का सम्मान करेगा.


 

रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में जयशंकर ने कहा,  रूस-यूक्रेन युद्ध शांति की कोशिशों के बावजूद जारी है यह  पांचवें साल में प्रवेश कर चुका है. यह सिर्फ इसलिए हल नहीं होगा कि कोई तेल, मिनरल, मेटल या फर्टिलाइजर खरीद रहा है या नहीं. इसे सुलझाने के लिए हमें बातचीत, कूटनीति और समझौते की राह अपनानी होगी.


 
जयशंकर ने  कहा, भारत हमेशा कहता आ रहा है कि यह दौर युद्ध का नहीं है,किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकलने वाला. उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने  शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन(बिश्केक) के दौरान व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में   कहा था कि युद्ध के लंबे दौर की जगह अब दुश्मनी खत्म करने की कोशिश होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही