Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मार गिराये तीन आतंकी, सरेंडर करने से इनकार किया था

पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर के लिए मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने.

Jammu/kashnir : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया.  खबरों के अनुसार  आज गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों के जवानों और आतंकियों के बीच जिले के कनीगम इलाके में मुठभेड़ हुई. इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर लिया और आतंकियों को सरेंडर करने को कहा,  लेकिन आतंकियों  द्वारा खुलेआम फायरिंग जारी रखने के बाद सैनिकों ने आतंकियों को मार गिराया.  कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

 

मारे गये आतंकी  अल-बद्र संगठन के स्थानीय आतंकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार  मारे गये आतंकी  अल-बद्र संगठन के स्थानीय आतंकी हैं. इनमें कुल चार हाल ही में संगठन में शामिल हुए थे.खबरों के अनुसार सुरक्षाबलों को बुधवार देर रात कनीगम इलाके में  इन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया.

पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर के लिए मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा है कि आतंकियों ने सरेंडर का प्रस्ताव ठुकराने के साथ ही जवानों पर खुलेआम फायरिंग की. जॉइंट सर्च पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया.

एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया

 इसके बाद तीन आतंकियों को मार गिराया गया.  वहीं एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया.  बता दें कि शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में इस महीने कई मारे जा चुके हैं.  तीन सप्ताह पहले भी शोपियां के हादीपुरा में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया था. लगभग एक माह  पहले मनिहाल इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये थे.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही