Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घर से एक किमी. दूर पेड़ से लटका मिला शव

Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिरसानगर जोन नंबर 6 गीतांजलि अपार्टमेंट के रहने वाले रंजन जेना (42) का शव रविवार को उनके घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटका अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. रंजन जेना कई दिनों से घर से लापता थे. अचानक पेड़ से लटका हुआ शव देखे जाने पर पड़ोसियों ने घर पर जाकर सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान की. इसे भी पढ़ें : कालू">https://lagatar.in/the-main-accused-of-the-criminal-kalu-lama-murder-case-was-arrested-the-incident-took-place-in-morhabadi/">कालू

लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोरहाबादी में हुई थी वारदात

मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे परिजन

घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है रंजन मानसिक रूप से विक्षिप्त थे. इसके पहले भी वे कई बार घर से निकलकर कहीं चले गये थे. इस बार पहली बार ऐसा हुआ था कि कई दिनों तक वे घर पर नहीं लौटे और शव पेड़ से लटका अवस्था में देखा गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-relationship-made-with-woman-on-the-pretext-of-job-victim-wandering-for-justice/">धनबाद

:  नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाया संबंध, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही