Search

 
 
 

जमशेदपुर : RAF की 106वीं बटालियन ने वीर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सुंदरनगर स्थित रैफ की 106वीं बटालियन परिसर के गांधी कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को “पुलिस स्मृति दिवस" का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रैफ 106वीं बटालियन के कमांडेंट डॉ निशीत कुमार थे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सच्चिदानंद मिश्र उपस्थित थे. समारोह स्थल पर शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया. शहीदों की शहादत को याद करते हुए सशस्त्र - सलामी दी गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-agitation-front-pays-tribute-to-martyr-ajit-mahato-dhananjay-mahato/">चांडिल

: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने शहीद अजित महतो – धनंजय महतो को दी श्रद्धांजलि

21 जवानों ने चीनी सेना का किया था मुकाबला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/RAF-SHAHID-1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के अक्साई चीन स्थित हॉट स्प्रिंग भारत-तिब्बत सीमा की घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वह स्थल समुद्र तल से लगभग 15,000 से 16,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है. 21 अक्टूबर को वहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मात्र 21 जवान तैनात थे. आधुनिक हथियारों से लैस चीन की सेना की बड़ी टुकड़ी ने सुनियोजित तरीके से छिप कर सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया था, लेकिन जवानों ने बड़ी वीरता से चीनी सैनिकों का मुकाबला किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghuvar-das-launched-the-song-hey-chhathi-mai/">जमशेदपुर

: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लांच की “हे छठी माई” गीत

सीआरपीएफ के 10 जवान हुए थे शहीद

जवानों ने अपने देश की आन-बान और शान को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये. चीनी सेना द्वारा किये गये इस कायरतापूर्ण हमले में सीआरपीएफ के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी. इन वीर जवानों की शहादत को स्मरण करते हुए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पूरा देश शहीद कार्मिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करता है. अंत में कमांडेंट निशीत कुमार ने एक सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक सेवा के दौरान पुलिस बल के शहीद हुए  264 अधिकारी व कर्मियों का नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही