Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जुस्को स्कूल से छात्रा का अपहरण, इसी स्कूल के छात्र पर लगा आरोप

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुस्को स्कूल से 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करने का एक मामला सामने आया है. मामले में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर एमपी टावर के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह देख रही है कि मामले में कितनी सच्चाई है.   [caption id="attachment_336880" align="aligncenter" width="377"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/mp-300x200.jpeg"

alt="" width="377" height="251" /> आदित्यपुर एमपी टावर में छापेमारी करती पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-stationed-everywhere-in-view-of-the-bandh/">जमशेदपुर:

बंद के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

परीक्षा देने गयी थी 17 साल की नाबालिग छात्रा

घटना 18 जून की सुबह 5.30 बजे से लेकर रात के 8.30 बजे की है. घटना के दिन नाबालिग छात्रा स्कूल में परीक्षा देने के लिये गयी हुई थी. इस बीच ही उसका अपहरण कर लिया गया. घटना का आरोपी छात्र भी नाबालिग ही है. मामले में नाबालिग लड़की के परिवार के लोगों ने लड़के के माता और पिता को भी आरोपी बनाते हुये उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

एक ही स्कूल के हैं दोनों छात्र-छात्राएं

पुलिस ने जांच में पाया है कि दोनों छात्र-छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ते थे. दोनों के बीच पहले से ही जान-पहचान थी. मामला थाने तक घटना के दूसरे दिन ही पहुंच गया था. इसके बाद से ही पुलिस छात्रा का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस मोबाइल का लोकेशन भी ले रही है.

खबर चलते ही पुलिस ने की छापेमारी

जुस्को स्कूल से 11वीं की छात्रा का अपहरण की खबर लगातार न्यूज में प्रकाशित होते ही बिष्टुपुर पुलिस ने आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से सोमवार की शाम आदित्यपुर स्थित एमपी टावर में छापेमारी की. छापेमारी के लिये बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने पहले एमपी टावर को घेर लिया था. इसके बाद पुलिस अधिकारी उसके फ्लैट में पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-puran-chaudhary-had-provided-weapons-for-manpreets-murder/">जमशेदपुर:

मनप्रीत की हत्या के लिये पुरण चौधरी ने उपलब्ध करवाया था हथियार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही