Search

 
 
 

Jamshedpur : सेंट्रल करीमियां के 12वीं के छात्रों ने जूनियर का किया स्वागत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : साकची स्थित सेंट्रल करीमियां +2 हाई स्कूल में 12वीं के छात्रों ने जूनियर का स्वागत गीत-संगीत के साथ किया. कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के सीनियर छात्रों द्वारा किया गया. इस दौरान उन्हें प्रेरित करने के लिए क्विज समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ जिसका संचालन आयशा और शौविक ने किया. इसकी शुरुआत मोटिवेशनल स्पीच के साथ की गई. उसके बाद स्वागत गीत व नृत्य के साथ जूनियर छात्रों का स्वागत किया गया. इसके उपरांत सीनियर छात्रों ने कॉमेडी नाटक प्रस्तुत किया जिसका सभी शिक्षक और छात्रों ने आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-playing-with-the-python-proved-costly-took-the-life-of-a-vegetable-vendor-by-strangulating-him/">Jamshedpur

: अजगर के साथ अठखेलियां करना पड़ा भारी, गला घोंटकर सब्जी विक्रेता की जान ली

प्रतियोगिता के विजेता को किया गया सम्मानित

[caption id="attachment_941425" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Central-Karimia.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान मोटिवेशनल स्पीच देती प्लस टू की सीनियर छात्रा सिया कुमारी.[/caption] इस दौरान जूनियर छात्रों के लिए क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और जूनियर छात्रों ने नृत्य संगीत भी प्रस्तुत किया जिसका सभी शिक्षकों और छात्रों ने सराहना की. नये छात्रों को प्रेरित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का स्कूल के प्राचार्य एसके कुतुबद्दीन अंसारी, उप प्राचार्य डॉ. वाहिदा तब्बसुम, प्रोग्राम इंस्ट्रक्टर रेशमा जबीं, दिलशाद गनी समेत अन्य शिक्षकों ने काफी सराहना की. कार्यक्रम का प्रभारी सिया कुमारी, राहूल, सिमरन कृशू व भार्गव बनाए गए थे जबकि रेशमा जबीन और दिलाशद गनी के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही