Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में टाटा स्टीलकर्मी के बंद घर का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी

 
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया रोड नंबर 7 क्वार्टर नंबर 187 निवासी टाटा स्टीलकर्मी मो. असदुल्लाह के बंद घर का ताला तोड़कर बुधवार को चोरों ने नकदी समेत 15 लाख रुपए मूल्य के जेवर की चोरी कर ली. घटना के समय मकान मालिक पत्नी के साथ बेटी को लाने के लिए डीएवी स्कूल हुए थे. लौटने पर घटना की जानकारी मिली. इसके बाद थाने में जाकर शिकायत की. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-darshan-of-lord-varaha-nrasimha-incarnation-at-gundicha-temple/">सरायकेला

: गुंडिचा मंदिर में प्रभु के वराह-नृसिंह अवतार के हुए दर्शन

चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे थे चोर

घटना के बारे मेंअसदुल्लाह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए चोर गली के रास्ते चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे थे. अलमारी में चाबी लगी थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और लॉक तोड़कर आसानी से घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tribal-organization-will-protest-in-front-of-dc-office-on-july-8/">आदित्यपुर

: आठ जुलाई को डीसी कार्यालय के समक्ष आदिवासी संगठन करेगा धरना-प्रदर्शन

ये ले गए चोर

नगद 30 हजार रुपए के अलावा डायमंड का दो रिंग, डायमंड का नाक फुल्ली, सोने की तीन चेन, एक पैर बाला, तीन चूड़ी, 15 से 20 पीस कान का जेवर, 14 पीस अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट, एक नाथिया, सोने का मांगटीका, चांदी से बनी हाथ की मेहंदी, छल्ला, दो चांदी की चेन, 8 जोड़ी चांदी पायल, चांदी का झुमका, चाभी रिंग और 20 पीस बच्चों के हाथ का कड़ा की चोरी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही