Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: शिबू सोरेन के जन्‍मदिन पर बर्मामाइंस में जेएमएम के रक्तदान शिविर में 158 यूनिट रक्‍तदान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  बर्मामाइंस क्लब हाउस में मंगलवार को जेएमएम द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिन एवं शहीद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में कुल 158 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय सुनील महतो की पत्नी एवं पूर्व सांसद सुमन महतो ने किया. इसे भी पढ़ें: विधायक">https://lagatar.in/mla-saryu-rai-wrote-a-letter-to-the-cm-asking-him-to-take-action-in-half-a-dozen-cases-including-menhart-blanket-scam/">विधायक

सरयू राय ने सीएम को पत्र लिख मेनहर्ट, कंबल घोटाला सहित आधा दर्जन मामलों में कार्रवाई करने को कहा

अलग राज्य के लिए शिबू सोरेन के योगदान अतुलनीय

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान अतुलनीय हैं. गुरु जी का सपना है झारखंड एक समृद्धशाली राज्य बने. स्‍वर्गीय सुनील महतो गुरु जी सपने को साकार करने में लगे थे. लेकिन राज्य में विकास विरोधी ताकतों ने उन्हें हमसे छीन लिया. रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए झामुमो के मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, प्रमोद लाल, मनोज यादव, राजू गिरी, हिदायततुल्लाह खान उपस्थित रहे.

शिविर को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

शिविर को सफल बनाने में बमभोला सिंह,  विजय राजवार, नारायण सोरेन, सुभाष कर्मकार,  चंद्रशेखर टुडु,  उज्जवल मंडल,  लव सरदार, सुनील गुप्ता,  गुरमीत सिंह,  पप्पू उपाध्याय,  अश्वनी, बलजीत सिंह,  राज कुमार झा,  वर्मा प्रधान,  प्रह्लाद लोहार,  बनारस दास,  दुर्गा प्रसाद, जसवीर सिंह,  राजन,  रूपेश आहूजा,  पिंटू तिर्की,  मनोज तांती, करण कालिंदी, सचिन अग्रवाल,  गोलू शर्मा,  प्रतीक दिनकर, निरूपा, लोले शर्मा, चंदन पांडे, रणवीर सिंह, कन्हैया चौबे, रामचंद्र, बबलू, टुडु प्रधान देवगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें: टुसू">https://lagatar.in/preparation-of-tusu-mp-vidyut-visited-domuhani-and-gandhi-ghat-ordered-for-cleaning-to-jnac/">टुसू

की तैयारी : सांसद विद्युत ने दोमुहानी व गांधी घाट का किया दौरा, जेएनएसी को दिया सफाई का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही