Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल का 15वां वार्षिक खेलकूद आयोजित, विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6-बी स्थित साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल का 15वां वार्षिक खेल दिवस ज्ञानदीप ग्राउंड में रविवार को हुआ. इसका उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने किया. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित युवा समाजसेवी रवि जायसवाल शामिल हुए और स्कूल के बच्चों का हौंसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं. अच्छा पढ़-लिखकर और खेलकूद कर वे बेहतर समाज का निर्माण करते हैं. आयोजन में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह हमेशा स्कूल प्रबंधन के साथ खड़े हैं. उन्होंने विजेता बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : चेन्नई">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-returned-to-ranchi-from-chennai/">चेन्नई

से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म
इनके अलावा मजदूर नेता राकेश्वर पांडे एवं जेवियर इंग्लिश स्कूल तमोलिया के अध्यक्ष अशोक तिवारी, जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर व आसनबनी के सुनील सिंह व निभा सिंह शामिल हुए. इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न खेल क्रमशा मास्क रेस, झंडा रेस, चम्मच गोली रेस, धीमी साईकिल रेस, बोरी रेस, बिस्किट रेस, कुर्सी, स्कीपिंग, रिले रेस, पोम पोम ड्रील शामिल है. बच्चों के साथ साथ अभिभावकों ने भी इस दिवस का खूब आनंद लिया. इस आयोजन में सरस्वती स्कूल की निदेशक जयंती शुभम, प्रिंसिपल अनिल घोष, समन्वयक जानकी श्रेष्ठ, किरणजीत कौर, अन्नपूर्णा, शिक्षिका श्वेता सिंह, सूबेदिता, सिमरन, ईशा, संध्या, पलल्वी रानी, सोनी, चंदना, मैरी, मारिया, श्रुति, नीतू, कैशर, मिंटी, मधुमिता, अंजलि समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही