Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खेमाशुली में रेल चक्का जाम से पांचवें दिन 163 ट्रेनें रद्द

Jamshedpur (Ashok Kumar) : खेमाशुली स्टेशन पर पिछले पांच दिनों से चल रहे रेल चक्का जाम के कारण रेलवे की ओर से शनिवार को कुल 163 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 61 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया जा रहा है. इसी तरह से 99 ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है. तीन ट्रेनों को रि-शिड्यूल कर चलाया जा रहा है. ट्रेनों को रद्द किये जाने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. पांचवें दिन भी रेल यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई है. [caption id="attachment_428417" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/yatri-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> टाटानगर स्टेशन पर रेल यात्री.[/caption] इसे भी पढ़ें : कैशकांड">https://lagatar.in/cash-scandal-advocate-rajiv-kumar-did-not-get-bail-ed-again-sought-time-for-reply/">कैशकांड

: अधिवक्ता राजीव कुमार को नहीं मिली बेल, ED ने जवाब के लिए फिर मांगा समय

टाटानगर स्टेशन पर नजर आ रहे इक्का-दुक्का यात्री

ट्रेनों के रद्द होने के कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इक्का-दुक्का यात्रियों को ही देखा जा रहा है. कुछ यात्रियों को तो प्लेटफार्म पर भी चैन की निंद लेते हुये भी शनिवार की सुबह देखा गया. कुछ यात्री टाइम पास करने के लिये बैठे हुये थे. जो भी यात्री स्टेशन पर पहुंच रहे हैं वे सबसे पहले अपनी टिकट को कैंसल करवा करे हैं. इसके लिये अलग से काउंटर की सुविधा रेल यात्रियों के लिये दी गयी है.

जानकारी के लिये सहायता केंद्र पहुंच रहे हैं यात्री

ट्रेनों की जानकारी के लिये टाटानगर स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री सहायता केंद्र का लाभ ले रहे हैं. रेलवे की ओर से पिछले पांच दिनों से प्लेटफार्म नंबर एक पर सहायता केंद्र लगाया गया है. यहां पर ट्रेन टीसी को ड्यूटी पर लगाया गया है. यात्रियों को ज्यादा परेशानी होने पर स्टेशन जायरेक्टर के पास भी अपनी शिकायत को लेकर पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/billionaires-around-the-world-were-blown-away-by-the-storm-in-the-us-market/">अमेरिकी

बाजार में आये तूफान से दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत उड़ी, मस्क और अंबानी को हुआ तगड़ा नुकसान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही