Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल के लिए जमशेदपुर की 17 महिलाएं पहुंचीं पारसनाथ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 29 एवं 30 मार्च को पारसनाथ के विशाल गुणायतन सभागार (गिरिडीह जिला, झारखंड) में हो रहा है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए गुरुवार को रेल एवं सड़क मार्ग से 17 महिलाएं पारसनाथ पहुंचीं. इनमें सम्मेलन की वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया, लता अग्रवाल, राष्ट्रीय शाखा विस्तार प्रमुख बीना खीरवाल, प्रदेश सचिव प्रभा पड़िया, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशीला खीरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विभा दुदानी, जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष बीना अग्रवाल, सचिव सीमा अग्रवाल सहित मंजू मुसद्दी, सविता खीरवाल, सीमा सावा, सुनीता भालोटिया, मीरा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संतोष धुत, सुलभा अग्रवाल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/six-convicted-leaders-of-jharkhand-cannot-contest-elections/">झारखंड

के छह सजायाफ्ता नेता नहीं लड़ सकते चुनाव
इसमें शामिल होने के लिए पूरे भारतवर्ष से लगभग 800 महिलाएं आ रही हैं. इस संबंध में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची निवासी नीरा बथवाल ने बताया कि इस अधिवेशन में विगत दो वर्षो में किये गये कामों की समीक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूस्कृत किया जायेगा. साथ ही आगामी सत्र की राष्ट्रीय अध्यक्ष ओड़िशा की अंजू सरावगी को पदस्थापित किया जायेगा. सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने बताया कि इस अधिवेशन का स्वागताध्यक्ष काशीडीह निवासी मंजू खंडेलवाल को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/jpsc-accused-of-repeating-questions/">अब

जेपीएससी पर प्रश्न रीपिटेशन करने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही