Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी के ठेकेदार के घर से नकद समेत 21 लाख की चोरी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत अनिल सुरपथ ग्रीन पार्क निवासी गौतम डे उर्फ लालटू के घर बुधवार की देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. गौतम अपने परिवार संग एक समारोह में शामिल होने छपरा गया हुए हैं. चोरी की जानकारी उन्हें उनके साथी राजेंद्र सिंह ने फोन पर दी. सूचना पाकर गौतम छपरा से जमशेदपुर के लिए निकल चुके हैं. गौतम के साथी राजेंद्र ने बताया कि गौतम 3 अप्रैल को एक समारोह में शामिल होने छपरा गये हैं. उसने घर का जिम्मा उसे (राजेंद्र) दिया है. देर रात दुकान बंद करने के बाद रात को घर में सोने आ जाता है. बुधवार रात को 12.30 बजे जब गौतम के घर पहुंचा तो पाया कि घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने अलमीरा को भी तोड़ दिया है. उन्होंने तत्काल गौतम को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस भी देर रात पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-devotees-throng-temples-on-hanuman-janmotsav/">मनोहरपुर

: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जेएनएसी का ठेकेदार है गौतम

राजेंद्र ने बताया कि उसका साथी जेएनएसी का ठेकेदार है. उसके साथ वह पार्टनरशिप में ठेकेदारी करता है. तीन अप्रैल को वह छपरा पहुंचा है और अभी जमशेदपुर आने के लिए रास्ते में हैं. राजेंद्र ने बताया कि घर पर 6.50 लाख नकद और 15 लाख के गहने थे. फिलहाल वापसी के बाद ही पता चल पाएगा की चोरी से कितना नुकसान हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही