Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 23 छात्रों का पुणे की कंपनी में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में पुणे स्थित सुदर्शन डाइज़ कंपनी की ओऱ से कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें लिखित परीक्षा एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया, जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया. कंपनी की ओर से एनटीटीएफ के 23 विद्यार्थियों को 2.52 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी विद्यार्थियों ने दोनों राउंड की सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए कंपनी में अपनी जगह बनायी. सभी चयनित विद्यार्थी डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के हैं. इनमें हर्ष माझी, साहिल कुमार यादव, संस्कार, चिरंजनजीत साहू, सुमित कुमार, रामेश्वर महतो, रंजू कुमारी, विकास सिंह, आशीष कुमार रजक, कृष्णा तिवारी, अभि दास, कृष्णु कुमार, अंकित कुमार तिवारी, हेमराज साहू, अंजलि शर्मा, गोपाल शॉ, नितेश टोप्पो, बिक्रम सिंघा, देवेंद्र कुमार, अमन कुमार, साकेत कुमार, गट्टू प्रशांत कुमार एवं शुभम अधिकारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-begins-in-11-one-year-certificate-courses-including-artificial-intelligence-digital-marketing-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग समेत 11 एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन आरंभ, देखें कोर्स की लिस्ट
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. संस्थान क प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उप प्राचार्य रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक ओझा, लक्ष्मण सोरेन, नकुल,सुमन प्रसाद, दीपक सरकार, अनिल के जवाली समेत उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-prince-khan-threatens-saryu-rai-and-krishna-agarwal-audio-goes-viral/">गैंगस्टर

प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, ऑडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही