Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया जिला शिक्षा विभागा स्थित आरटीई सेल ने पूरी कर ली है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्राइवेट स्कूलों में कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए कुल 1900 आवेदन पत्र आए थे. इसे भी पढ़ें : एंटीगुआ-बारबुडा">https://lagatar.in/antigua-barbuda-high-court-ruled-in-favor-of-fugitive-mehul-choksi-a-blow-to-the-government-of-india/">एंटीगुआ-बारबुडा
हाईकोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया, भारत सरकार को झटका सभी 19100 आवेदनों के साथ संलग्न प्रमाण पत्रों में से 240 प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं. इसमें 45 आय प्रमाणप, जबकि 195 जन्म प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं. जिन आवेदन पत्रों में संलग्न आय या जन्म प्रमाणपत्र फर्जी मिले है उन्हें विभाग ने रद्द कर दिया है. जिला शिक्षा विभाग का कहना है कि फर्जी पाए गए आय प्रमाणपत्रों को बनवाया तो सीओ कार्यालय से गया था, लेकिन इसमें आय अधिक अंकित थी. लेकिन संबंधित अभिभावकों ने इसे स्कैन कर अपनी आय को कम कर लिया. इसी प्रकार प्रकार उम्र सीमा घटाने के लिए डुब्लिकेट जन्म प्रमाणपत्र बनवाए गए. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : शहर के प्राइवेट स्कूलों में कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आए 1900 में से 240 प्रमाणपत्र फर्जी

Leave a Comment