Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार शिव मंदिर में 34वां श्याम महोत्सव एक फरवरी को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 34वां श्री श्री श्याम महोत्सव आगामी 01 फरवरी बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. कोविड के कारण दो साल बाद भव्य रूप से महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इस संबंध में शिव मंदिर कमिटी एवं श्याम परिवार के उमेश साह तथा बबलू अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा के दरबार में भजनों की प्रस्तूति करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक जयपुर से उमा लहरी, कोलकाता से राज पारीक शहर आ रहे हैं. साथ ही स्थानीय भजन गायक कृष्णा मूर्ति भी श्याम बाबा का भजन गाएंगे. रात 9 बजे से देर रात प्रभु ईच्छा तक भजनों की अमृत वर्षा होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-countrys-economy-can-be-strengthened-by-making-agriculture-prosperous-ramesh-bais/">जमशेदपुर

: कृषि को समृद्ध बना देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है : रमेश बैस

अलौकिक श्रृंगार व छप्पन भोग होगा आकर्षण का केंद्र

महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, आलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योत, विशाल संकीर्तन होगा. उन्होंने बताया कि आगामी एक फरवरी को दोपहर 1 बजे साकची शिव मंदिर से श्याम नाम की ध्वजा लिए निशान (शोभा) यात्रा निकाली जायेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर आकर संपन्न होगी. निशान (शोभा) यात्रा हेतु पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर कुपन का वितरण किया जा रहा हैं. कूपन के लिए भक्त मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों से ( 9431301557, 9431111846, 6204294145, 9006949706, 9334869187, 9431340310, 9304099398, 9470331678, 9709155685, 9470501601, 9472784977 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dense-fog-in-kolhan-and-cold-wave-warning-in-palamu-division-yellow-alert-issued/">जमशेदपुर

: कोल्हान में घना कोहरा व पलामू प्रमंडल में शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही