Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्यूब डिवीजन के 360 कर्मचारियों व ठेका कर्मियों को मिला कोविड का बूस्टर डोज

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : ट्यूब डिवीजन, टाटा स्टील द्वारा गुरुवार को कोविड-19 के बूस्टर डोज टीकाकरण का अभियान चलाया गया. ट्यूब डिवीजन कंपनी परिसर स्थित डिस्पेंसरी में आयोजित अभियान में लगभग 360 लोगों को टीका दिया गया. यह अभियान ट्यूब डिवीजन के ईआईसी संजय साहनी के नेतृत्व में चलाया गया. कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों और ठेका कर्मियों के लिए पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन साहिर पाल से अनुरोध किया था कि पूर्व के अन्य दो डोज की भांति बूस्टर डोज के लिए भी ट्यूब डिवीजन में कैंप लगाया जाए. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-now-mafia-raj-in-the-block-daily-sand-is-being-stolen-and-misappropriated-of-lakhs/">गुड़ाबांदा

: प्रखंड में अब माफिया राज, रोजाना बालू चोरी कर की जा रही है लाखों की हेराफेरी

शिविर के सफल संचालन में इन्होंने दिया योगदान

इस कार्यक्रम में हेड एचआरएम भावुक गुप्ता, जेडीसी के चेयरमैन बृजेश कुमार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह, जेडीसी के सेक्रेटरी सुमित कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर धनंजय कुमार, ज्ञानरंजन, एसके मैती, मनोज कुमार मिश्रा, राजकुमार वर्मा, जफर इकबाल, आरआर सिंह ने शिविर के सफल संचालन में योगदान दिया. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-chotanagara-appointed-private-teacher-in-the-upgraded-high-school-with-financial-support/">किरीबुरू

: छोटानागरा के ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग से उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्राइवेट शिक्षक किया नियुक्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही