Search

 
 
 

जमशेदपुर : संत मेरी इंग्लिश स्कूल जूनियर ब्लॉक के 364 बच्चे हुए पुरस्कृत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरिज अंग्रेजी उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को जूनियर ब्लाॅक के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य फा वर्णन डिसूजा, स्कूल संस्थापक फा एडवर्ड सलधाना, उपप्राचार्य फा ऐलेक्स, उपप्राचार्य सिस्टर ईलाइजा जोसेफ एवं मुख्य अतिथि करीम सिटी कॉलेज मांस कम विभागाध्यक्ष डाॅ नेहा तिवारी उपस्थित थीं. रंगारंग कार्यक्रम में प्रार्थना नृत्य एवं हिन्दी गीत ने सबका मन मोह लिया. मुख्य अतिथि ने सभागार में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब माता-पिता के दिए हुए सुसंस्कार शिक्षकों का सुदृढ मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत, प्रतिभा का समन्वय होता है, तब जाकर विलक्षण प्रतिभावान बच्चों का चरित्र निर्माण होता है. इसे भी पढ़ें  : फायर">https://lagatar.in/fire-safety-case-hearing-in-the-high-court/">फायर

सेफ्टी मामलाः हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
समारोह में 364 बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए बच्चों एवं शिक्षिका ईविया फरणानडीज एवं शिक्षिका देबोश्री को भी सम्मानित किया गया. शिक्षिका-सुषमा तिर्की, अनिता सिंह एवं विजया गुप्ता को 25वर्षों तक विद्यालय संस्थान को दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया. शिक्षिका शशिप्रभा प्रसाद को उनके 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षिका जैकलीन (कॉर्डिनेटर)ने धन्यवाद ज्ञापन किया और अनुशासित ढंग से स्कूल ऐंथम, राष्ट्रीय गान के साथ समारोह संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही