Search

 
 
 

जमशेदपुर : हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

हत्या की घटना 20 जनवरी 2020 को परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी इलाके में हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों में देव्रत, सुभाष, रीना और दीपा शामिल हैं.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर  पुलिस ने हत्या मामले में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार पर लिया है. ये साढ़े पांच साल से भी अधिक समय से फरार थे. हत्या की घटना 20 जनवरी 2020 को परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी इलाके में हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों में देव्रत, सुभाष, रीना और दीपा शामिल हैं.

इनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी आरोपी परसुडीह के पास कहीं जाने की फिराक में हैं. सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई. टीम ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही