Search

जमशेदपुर : क्वालिटी ऑस्ट्रीया कंट्रोल एशिया में आरवीएस कॉलेज ऑफ इजीनियरिंग के 41 छात्रों का चयन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टक्नोलॉजी के 41 छात्र-छात्राओं का चयन क्वालिटी ऑस्ट्रीया कंट्रोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया है. कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के अध्यक्ष डॉ विक्रम शर्मा ने चयन प्रक्रिया के संबं बताया कि कि इस कंपनी के लिए 131 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था. टेक्निकल राउन्ड के बाद एचआर राउंड चला एवं अंततः कॉलेज के 41 विद्यार्थियों का चयन हुआ. इसमें कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इलेकिट्रकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fainted-due-to-heat-in-harijan-middle-school-teacher-reached-to-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: हरिजन मध्य विद्यालय में गर्मी से छात्रा बेहोश, उपायुक्त के पास पहुंंचे शिक्षक
उन्होंने आशा जतायी है कि इस प्रतिष्ठित कंपनी में विद्यार्थियों का भविष्य उनके करियर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे यहां लगभग तीन दर्जन कम्पनियां रिक्रूटमेंट के लिए हैं. क्वालिटी ऑस्ट्रीया कंट्रोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनी में इन छात्र-छात्राओं का चयन संतोषप्रद है. संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) आरएन गुप्ता ने छात्रों को उनके चयन पर बधाई दी है. प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार तिवारी ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत एवं कॉलेज शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल बताया. इस चयन प्रक्रिया के आयोजन में प्रो शांतिमय मंडल, प्रो अभिलाष घोष, देवजीत साधु एवं गुरूदेव गोप की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp