Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में बिना ताला टूटे हो गयी 5 लाख की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के डिंडी रोड के रहने वाले अविनाश कुमार के घर से शनिवार की देर रात 5 लाख रुपये मूल्य की जेवर और नकदी की चोरी हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर जांच में पहुंची. इस दौरान पुलिस ने देखा कि घर का न तो ताला टूटा है और न ही अलमारी को ही तोड़ा गया है. बावजूद घटना के संबंध में पांच लाख रुपयो चोरी होने की शिकायत थाने में की गयी है. ऐसे में पुलिस को पूरा मामला ही संदेहास्पद लग रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-can-reveal-the-theft-of-2-10-crores-from-modis-house/">जमशेदपुर

: मोदी के घर से 2.10 करोड़ की चोरी का खुलासा कर सकती है पुलिस

घर में ही सो रहे थे परिवार के लोग

घटना के संबंध में बर्मामाइंस के थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटना रात के साढ़े 10 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे के बीच का बताया गया है. घटना के समय परिवार के लोग घर पर ही सो रहे थे. इस दौरान न तो मकान का ताला तोड़ा गया है और न ही अलमारी को ही तोड़ने का काम किया गया है. ऐसे में घर से कैसे चोरी हो गयी, पुलिस के समझ के बाहर है.

कुछ और मामला तो नहीं

घटना के संबंध में पुलिस का लग रहा है कि मामला कुछ और भी हो सकता है, लेकिन पुलिस ने यह सोचकर मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि घटना की लिखित शिकायत दी गयी है. थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : आजाद">https://lagatar.in/jalianwala-bagh-scandal-date-of-1st-january-1948-read-report-of-independent-india/">आजाद

भारत का ‘जलियांवाला बाग कांड’ तारीख 1 जनवरी 1948, पढ़ें रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही