Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में दो घरों का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर पांच निवासी मधु शर्मा के मकान में दो किराएदारों के घरों का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई. शनिवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के कई घंटो बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने किराए के मकान में रहने वाले राजा साह और मुन्ना दास के घर चोरी की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-hari-naam-sankirtan-concluded-with-dadhi-mahotsav/">बहरागोड़ा

: दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन
राजा साह ने बताया कि वह टाटा स्टील में ठेका कर्मी है और सब्जी भी बिक्री करता है. बीती रात वह ड्यूटी चला गया था जबकि उसके माता-पिता गांव गए हुए थे. सवेरे जब वह आया तो मकान का मुख्य दरवाजा और कमरे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर सारा सामान दिखा पड़ा था, जबकि एलइडी टीवी और नगद गायब थे.वही पड़ोसी मुन्ना दास के घर में भी चोरों ने टीवी और नगद की चोरी कर ली. इसके बाद उसने बिरसानगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. राजा ने बताया कि दोनों घरों के टीवी और नगद मिलाकर लगभग 50 हजार की चोरी हुई है. इसे भी पढ़ें : दहेज">https://lagatar.in/%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80/">दहेज

प्रथा सबसे बड़ी कुरीति : इंदर सिंह नामधारी

मानगो में स्थानीय लोगों ने मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Mango-Tower-Virodh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 12 क्रॉस रोड नंबर 3 में स्थानीय लोगों ने मोबाइल टावर लगाने का विरोध करते हुए काम बंद करवा दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने नारेबाजी भी की. स्थानीय लोगों का कहना था कि मोबाइल टावर से कई तरह के रिडिएशन निकलते है जो की स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है. अंत में स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-50-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-houses-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में दो घरों का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी
जानकारी के अनुसार गणेश टुडू की खाली जमीन पर मोबाइल टावर लगाने का काम शुरु किया गया है. शनिवार को स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर पहले तो उन्होंने गणेश को समझाने का प्रयास किया पर जब गणेश ने टावर लगवाना जारी किया तो स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरु कर दिया और काम बंद करवा दिया. फिलहाल मोबाइल टावर लगाने का काम बंद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही