Search

 
 
 

जमशेदपुर : बोड़ाम में एक ही रात दो घरों से 7 खस्सी की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बोड़ाम थाना क्षेत्र के गांव बोटा और चिमटी के दो घरों से चोरों ने 7 खस्सी की चोरी कर ली. घटना के बाद दोनों गांव के लोग अपनी शिकायत लेकर बोड़ाम थाने पर पहुंचे हुये थे. घटना के संबंध में बोड़ाम थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-of-indurmati-nab-two-with-40-cattle/">जमशेदपुर

: इंदुरमाटी के ग्रामीणों ने 40 मवेशियों के साथ दो को दबोचा

केस- वन

बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोटा गांव के सतीश चंद्र महतो का कहना है कि वे टिस्को में ठेका मजदूर हैं. 3 जनवरी की शाम 7 बजे ड्यूटी कर घर लौटे थे. रात 10 बजे खाना खाकर परिवार के लोग सो गये थे. 4 जनवरी की सुबह 5 बजे जागने पर जब खस्सी को बाहर निकालने के लिये गये तब देखा कि पांचों खस्सी गायब है. इसके बाद आस-पड़ोस में जाकर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

केस- टू

बोड़ाम के ही चिमटी गांव के रहने वाले जबुना सिंह के घर से भी 3 जनवरी की देर रात दो खस्सी की चोरी हो गयी. उसने बताया कि खस्सी को रात 10 बजे तक घर के सामने ही बंधा हुआ देखा गया था. सुबह जागने पर दोनों को गायब पाया. दो घरों से खस्सी की चोरी होने पर परिवार के सदस्यों की माली हालत बिगड़ने लगी है. दोनों खस्सी की कीमत 25 हजार रुपये है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-a-car-parked-in-front-of-the-house/">जमशेदपुर

: घर के सामने खड़ी कार में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही