Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : घाटशिला में दुष्कर्म के बाद 7 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. यह घटना घाटशिला थाना क्षेत्र के के जगन्नाथपुर गांवों के टोला पाथरडीह में हुई है. जहां मंगलवार की रात शिव चरण सोरेन नाम के युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसी दौरान बच्ची का चाचा मौके पर पहुंच गया और आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई.

 क्या है मामला

आरोपी शिव चरण सोरेन बच्ची का पड़ोसी है. रात में बिजली कटने  के बाद बच्ची अपने घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान शिव चरण नशे में धुत होकर पहुंचा और बच्ची को उठाकर वहां से आंगनबाड़ी केंद्र ले गया. आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे शिव चरण ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसी दौरान बच्ची का चाचा वहां पहुंच गया और खून से लथपथ शव देख आरोपी को पकड़ लिया. उसे गांव लाया और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही