Search

 
 
 

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा स्थगित, 30 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया है आवेदन

 

Lagatar Desk : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय ने परीक्षा स्थगित कर दी है. कक्षा 6 में दाखिले के लिए 16 मई को परीक्षा होनी थी. नवोदय विद्यालय समिति ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दिया है.

नये तारीख का ऐलान परीक्षा के 15 दिन पहले किया जायेगा

जवाहर नवोदय विद्यालय ने मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों में ‘प्रशासनिक कारणों’ के कारण कक्षा 6 में एडमिशन के लिए चयन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है.  वहीं, नई तारीखों का ऐलान एग्जाम से 15 दिन पहले कर दिया जाएगा.

48 हजार सीटों पर एडमिशन होते हैं

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के जरिये देश के करीब 626 नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा में करीब 48 हजार सीटों पर एडमिशन होते हैं. इसके लिए 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया है.

हर राज्य की क्षेत्रीय भाषा में यह प्रवेश परीक्षा होती है

अंग्रेजी, हिन्दी समेत हर राज्य की क्षेत्रीय भाषा में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है. करीब दो घंटे की इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, अरिथमेटिक टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट लिये जाते हैं. 100 अंकों की परीक्षा होती है. जिसके लिए 80 ऑब्जेक्टिव टाइव सवाल पूछे जाते हैं. सभी सवालों के जवाब देना अनिवार्य होता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही