Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 8 को दबोचा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा रोड 10 नंबर बस्ती में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते हुये 8 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सूचना पर जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तब मौके से सभी लोग भागने लगे थे. इस बीच पुलिस ने सभी को खदेड़कर दबोच लिया. पुलिस का कहना है कि सभी लोग मिलकर शराब का सेवन कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-recognizes-gangster-akhilesh-in-ashish-dey-murder-case/">जमशेदपुर

: आशीष डे हत्याकांड में एएसआइ ने गैंगस्टर अखिलेश को पहचाना

इन्हें किया गया गिरफ्तार

सिदगोड़ा पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर 3 का रहने वाला संतोष मुखी, सिदगोड़ा नागाडुंगरी प्रेमचंद पथका अमित सिंह, पदमा रोड का मंगलनाथ चौबे, भुइयांडीह सावित्री टावर का शिवम नाग, पदमा रोड का अभिषेक नाथ चौबे उर्फ झंटू, नामदा बस्ती गुरुद्वारा लाइन का गुरुविंदर सिंह, गोलमुरी का रजा आलम और गौरव सिंह उर्फ गोलु को गिरफ्तार किया है.

इनकी बनी थी टीम

मामले में सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एसआइ रवि रंजन कुमार, नितेश कुमार ठाकुर, संजीत कुमार, बिरेंद्र कुमार, एएसआइ विपिन कुमार, चालक सुनील पांडेय आदि टीम में शामिल थे. पुलिस का कहना है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-accused-of-stabbing-murder-in-ulidih-acquitted/">जमशेदपुर

: उलीडीह में चाकू मारकर हत्या के तीन आरोपी बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही