Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक पर स्थित श्रीश्री झारखंडेश्वर शिव दुर्गा हनुमान मंदिर के पुजारी बिनोद मिश्रा उर्फ धर्मदेव दास से 10 जनवरी को परशुराम सेना के कुछ लड़कों की ओर से 800 रुपये की छिनतई कर ली गयी. घटना की शिकायत 19 जनवरी को बागबेड़ा पुलिस से की गयी है. मामला पहुंचने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsuisl-removed-shivling-in-front-of-hindupeeth/">जमशेदपुर
: हिंदूपीठ के सामने से टीएसयूआइएसएल ने शिवलिंग हटाया
: अब परसुडीह में चिटफंड घोटाला [wpse_comments_template]
: हिंदूपीठ के सामने से टीएसयूआइएसएल ने शिवलिंग हटाया
रंजीत झा और कार्तिक झा को बनाया गया है आरोपी
घटना के बारे में पुजारी धर्मदेव दास का कहना है कि 10 जनवरी को बागबेड़ा परशुराम सेना का रंजीत झा, कार्तिक झा व अन्य लोग मंदिर में आये हुये थे. रंजीत और कार्तिक पर आरोप है कि 800 रुपये की छिनतई कर ली और फरार हो गये. घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पुजारी के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की.मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनने नहीं देंगे
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि उन्हें पता चला है कि यहां पर परशुराम सेना के लोग 10 जनवरी को पहुंचे हुये थे. यहां पर मंदिर में पहले केक काटकर गंदगी फैलाने का काम किया गया था. इसके बाद यहां पर राजनीति की गयी थी. उन्होंने कहा कि मंदिर को किसी भी सूरत में राजनीति का अखाड़ा बनने नहीं देंगे. आरोपियों के खिलाफ उन्होंने बागबेड़ा पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chit-fund-scam-now-in-parsudih/">जमशेदपुर: अब परसुडीह में चिटफंड घोटाला [wpse_comments_template]
Leave a Comment