Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: चेन छिनतई गिरोह के 9 गिरफ्तार, परसुडीह से सोनार को भी दबोचा

Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के चौक-चौराहें व सुनसान स्थानों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले गिरोह के कुल 9 सदस्यों को शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसमें से परसुडीह के कीताडीह का रहने वाला एक सोनार भी शामिल है. इसका खुलासा शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. उन्होंने कहा कि छिनतई गैंग में कुल 15 बदमाश शामिल हैं. इसमें से पुलिस ने कुल 9 को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-used-in-bank-of-india-robbery-recovered-in-unclaimed-condition/">जमशेदपुर:

बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड में प्रयुक्त बाइक लावारिस हालत में बरामद

ये हुये गिरफ्तार

परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला का सुमित सिंह उर्फ सांभा, गोलपहाड़ी का सौरभ सिंह, नामोटोला का सौरभ यादव उर्फ गोलु उर्फ साहिल, परसुडीह के गोलपहाड़ी का आदित्य सिंह, परसुडीह के कीताडीह का संजय कुमार वर्मा, मानगो गुरुद्वारा रोड का मोहित बर्मन, उलीडीह राजेंद्रनगर का शुभम कुमार, उलीडीह दरभंगा डेयरी का राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा और मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड कुवर बस्ती का हर्षित राज सिंह उर्फ नेता बच्चा शामिल है.

गिरोह के पांच सदस्य हैं परसुडीह के

छिनतई गिरोह में से पांच सदस्य परसुडीह इलाके के ही रहने वाले हैं. इसमें से एक सोनार भी शामिल है जिसका नाम संजय कुमार वर्मा है. उसे पुलिस ने छिनतई की चेन खरीदने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया था.

ये हुआ बरामद

गिरोह के सदस्यों के पास से पुलिस ने सोने की तीन पीस चेन, पांच पीस मोबाइल, तीन बाइक, जुता, चप्पल, कपड़े व अन्य सामान को बरामद किया है. 9 अगस्त को सीतारामडेरा के तीन कोनिया मैदान के पास एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चले से सोने की चेन छिनतई कर ली थी. इसके बाद ही मामले में एसपी के विजय शंकर और एएसपी शुभांशु जैन की ओर से विशेष टीम बनायी गयी थी. इसमें सुंदरनगर थाना प्रभारी अनुज कुमार समेत अन्य कई थानेदार शामिल थे.

18 मामले का हुआ उद्भेदन

चेन छिनतई गिरोह के 9 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिले में हुये कुल 18 छिनतई की घटनाओं का उद्भेदन कर दिया है. इसमें सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को दो घटनायें और 13 जुलाई की एक घटना, टेल्को में 29 जून और 6 अगस्त को हुई लूट की घटना, गोविंदपुर में 10 जुलाई और 18 जुलाई को हुई लूट की घटना, परसुडीह में 18 जुलाई को हुई लूट, बिष्टुपुर में 27 जून और 10 जुलाई को हुई लूट, कदमा में 14 मई, 16 जुलाई, 26 जुलाई और 3 अगस्त को हुई लूट, सोनारी में 20 जुलाई को हुई लूट, बिरसानगर में 31 जुलाई को हुई लूट और आदित्यपुर में 10 अगस्त को हुई लूट का उद्भेदन हुआ है.

एक सप्ताह से लगी थी पुलिस टीम

छिनतई गिरोह का उद्भेदन करने के लिये शहर की पुलिस टीम पिछले एक सप्ताह से नजर रख रही थी. इस बीच सुराग मिलने पर पुलिस निशानदेही पर छापेमारी भी कर रही थी. मामले में गिरोह के और छह लोग अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये भी छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : बोड़ाम">https://lagatar.in/fighting-in-bodam-as-a-witch-fir-named-on-21/">बोड़ाम

में डायन कहकर मारपीट, 21 पर नामजद प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही