Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका में अवैध गिट्टी लगा 9 हाईवा जब्त, चालक-मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey)  : अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा 14 मई की देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में पोटका में छापेमारी अभियान चलाया गया. ग्राम-बड़ा सिंगदी से पोटका के बीच अवैध गिट्टी से लदा हुआ कुल-9 (नौ) हाइवा को जब्त किया गया. जब्ती के क्रम में टास्क फोर्स की टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग निकले. जाँच के क्रम में वाहन से खनिज से संबंधित कोई भी कागजात प्राप्त नहीं हुआ. गाड़ी को जब्त करते हुए पोटका थाना को सुपुर्द किया गया. 15 दिनों में बहरागोड़ा से बालू लदा 6 हाईवा, पटमदा से बालू लदा 2, चिप्स लदा 6 हाईवा, पोटका से बालू लदा 2, चिप्स के 9 तथा घाटशिला से कोयला लदा 2 व बालू लदा 2 हाईवा जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-membership-campaign-of-jmm-from-june-01-target-to-make-one-lakh-members/">जमशेदपुर

: झामुमो का सदस्यता अभियान 01 जून से, एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

जब्त की गई गाड़ियां

जेएच05सीक्यू/3100 (600 सीएफटी), जेएच05बीजेड/9055 (600 सीएफटी), जेएच05बीवी/6032 (550 सीएफटी), यूपी95टी/3518 (850 सीएफटी), जेएच05सीवी/9645 (600 सीएफटी), जेएच05बीएक्स/1196 (600 सीएफटी), जेएच05सीजेड/7724 (600 सीएफटी), जेएच05सीएम/6107 (600 सीएफटी), जेएच05एपी/4990 (800 सीएफटी),गिट्टी लदी गाड़ियो को जब्त किया गया. साथ ही वाहनों के मालिक एवं चालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) अधिनियम 1957 की धारा 4, 21, झारखण्ड लघु खनिज समानुदान नियमावली 2004 के नियम 54, झारखंड मिनरल (प्रीवेंशन ऑफ अवैध खनन, परिवहन एवं संग्रहण) रूल्स 2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-mentally-retarded-minor-gets-25-years-in-jail/">जमशेदपुर

: मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 25 साल की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही