Search

 
 
 

जमशेदपुर : 16 जनवरी से ज्योति पहाड़ी में 6 दिवसीय मेले का शुभारंभ, आस्था और भव्यता का संगम

प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित प्रसिद्ध आस्था के केंद्र ज्योति सती आश्रम (ज्योति पहाड़ी) में इस वर्ष मकरसंक्राति के मौके पर आयोजित होने वाले 6 दिवसीय वार्षिक मेले और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जोरों पर हैं. इस वर्ष का आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि मंदिर परिसर का भव्य सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.
 

Baharagora :  प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित प्रसिद्ध आस्था के केंद्र ज्योति सती आश्रम (ज्योति पहाड़ी) में इस वर्ष मकरसंक्राति के मौके पर आयोजित होने वाले 6 दिवसीय वार्षिक मेले और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जोरों पर हैं. इस वर्ष का आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि मंदिर परिसर का भव्य सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. वहीं आश्रम समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को अधिवास के साथ होगी. वहीं, 17 जनवरी (शनिवार) को अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा. जबकि 22 जनवरी (गुरुवार)को दधि उत्सव और महाप्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा. 

 

बता दें, स्थानीय विधायक समीर मोहंती की पहल पर ज्योति पहाड़ी को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण कार्य चल रहे हैं. साथ ही मंदिर और आश्रम के कायाकल्प में मंदिर कमेटी के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं. इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से पदमलोचन बेरा, रविंन महाकुड़, नीमलेडू बेरा, सशधर उपाध्याय और कमैंलोचन बेरा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वहीं क्षेत्र के लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है. मकर संक्रांति के बाद शुरू होने वाले इस मेले में झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही