Search

जमशेदपुर : शहर में H3N2 की एक महिला मरीज, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur (Sunil Pandey) : इनफ्लुएंजा वायरस H3N2 का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला. उक्त मरीज में उक्त वायरस की पुष्टि होने के उसे टीएमएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर जमशेदपुर में पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट हो गया है. सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने पहला मरीज मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि संभावित लक्षण वाले अब तक 22 मरीजों का सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी डिपार्टमेंट को भेजा गया था, जिसमें एक महिला मरीज में उक्त वायरस की पुष्टि हुई है. महिला की उम्र 68 वर्ष है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/TMH-BUILDING-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-minister-mithlesh-thakur-assures-there-will-be-uninterrupted-power-supply-in-the-state-by-2024/">बजट

सत्र : मंत्री मिथलेश ठाकुर का आश्वासन, 2024 तक राज्य में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है इलाज

उन्होंने कहा कि उक्त मरीज को टीएमएच में अलग बने आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं अन्य मरीजों को संभावित एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालो को उक्त वायरस को देखते हुए संभावित लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-divine-court-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-from-today-demand-to-stop-the-program-complaint-lodged/">मुंबई

: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज से, कार्यक्रम रोकने की मांग, शिकायत दर्ज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

साकची का रहने वाली है महिला

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर असद ने बताया कि H3N2 की मरीज साकची की रहने वाली है. हालांकि उन्होंने कहा कि उक्त वायरस कोई नया नहीं है. पहले भी शहर में मरीज मिलते रहे हैं. इसके प्रारंभिक लक्षण सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, बुखार आदि है. ऐसे लक्षण वाले लोगों को संक्रमण नहीं फैले इसके लिए सावधान रहना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp