Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिविल कोर्ट में 12 से 16 सितम्बर तक पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता शिविर का होगा आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में पांच दिवसीय मध्यस्थता शिविर का आयोजन 12 सितम्बर से 16 सितम्बर तक किया गया है. इस दौरान न्यायालय में लंबित सड़क दुर्घटना दावा वाद एवं चेक बाउंस से सम्बंधित मुकदमों का निष्पादन होगा. इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितीश निलेश सांगा ने बताया कि इस विशेष मध्यस्थता शिविर में जमशेदपुर न्याय मंडल में लंबित उपरोक्त वादों की मध्यस्थता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्थानीय मध्यस्थों द्वारा की जायेगी. जिसमे दोनों पछकारों की सहमति के आधार पर सुलह होने की सम्भावना है. इसकी सूचि तैयार की जा रही है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के सभी न्यायिक पदाधिकारी तत्परता से इस विशेष मध्यस्थता कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-case-of-molestation-on-brother-in-law-in-bistupur-police-station/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर थाने में देवर पर छेड़खानी का केस

पक्षकारों को भेजा जा रहा नोटिस

डालसा के सचिव ने बताया कि मध्यस्थता शिविर के लिए सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने अपने न्यायालय में लंबित उपरोक्त दोनों प्रकार के वादों में शामिल पक्षकारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई कर रहे हैं. शिविर में आने के बाद दोनों पक्षों की सहमति से वादों का निष्पादन किया जाएगा. ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत किया जा सके. डालसा सचिव ने उपरोक्त वादों से सम्बंधित सभी मुकदमों के सभी पक्षकारों से विशेष मध्यस्थता कार्यक्रम में पहुंचकर अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराकर मुकदमों से निजात पाने की अपील की. जिससे वे अपने समय और पैसे की बर्बादी से बच सकें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beautification-of-four-panchayats-of-the-block-will-be-done-at-a-cost-of-14-lakhs/">जमशेदपुर

: 14 लाख की लागत से प्रखंड की चार पंचायतों का होगा
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही