Search

 
 
 

जमशेदपुर : टिनप्लेट से दो सौ सिखों का जत्था चन्द्रकोना साहिब के दर्शन के लिए हुआ रवाना

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहीद भगत सिंह फैंस क्लब नानक नगर टीनप्लेट के संयोजक करमजीत सिंह कम्मे एवं उनकी टीम के नेतृत्व में 200 से ऊपर की संख्या में सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्री चंद्रकोना साहिब के लिए शनिवार को रवाना हुआ. इस धार्मिक यात्रा में तीन बसों में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए निःशुल्क ले जाया गया है, जिसमें बिरसानगर, टुईलाडुंगरी, नामदाबस्ती व अन्य इलाके की संगत है. जत्था रवाना होने से पहले ज्ञानी दलजीत सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में यात्रा की सफलता के लिए अरदास की.रविवार को पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समूह साध संगत गुरुघर में स्नान कर अरदास में शामिल होगी. रंगरेटा महासभा के हरजिन्दर सिंह रिंकू  ने वरिष्ठ सिख प्रतिनिधियों के माध्यम से गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी खड़गपुर के प्रधान सरदार जितेंद्र सिंह से सम्पर्क कर साध संगत के ठहरने की उचित व्यवस्था का आग्रह किया. जत्था रविवार को ही देर शाम जमशेदपुर वापस लौट आएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-displeasure-among-councilors-due-to-non-implementation-of-13-crore-75-lakh-schemes/">आदित्यपुर

: 13 करोड़ 75 लाख की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने से पार्षदों में नाराजगी

समागम के आयोजन में ये हुए शामिल

समागम के आयोजन में रंगरेटा महासभा झारखंड के संस्थापक सदस्य हरजिन्दर सिंह रिंकु, कोशिश एक मुस्कान संस्था के संयोजक शिव शंकर सिंह, टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुखराज सिंह लालपुरा, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, हनी परिहार, सरदार कुलदीप सिंह, सद्भावना मार्केट के अध्यक्ष अप्पा राव, रंजीत सिंह काक्के पाजी, त्रिदेव सिंह, बीबी बलजीत कौर, बीबी मलकीत कौर, बीबी मनजीत कौर, कुलवंत सिंह मुगलचक्की, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह काले, मुख्तार सिंह, दारा सिंह, हैप्पी सिंह, जसपाल सिंह गोल्डी, सतबीर सिंह, जगजीत सिंह, अमन सिंह, जस सिंह समेत तमाम सिख जत्थेबंदियां शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-qrt-of-forest-department-reached-gudabanda-to-remove-elephants-from-the-area/">जमशेदपुर

: क्षेत्र से हाथियों को निकालने के लिए गुड़ाबांदा पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही