Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो चौक पर बन रहा है 5 मीटर रेडियस का छोटा गोलचक्कर, जाम से मिलेगी मुक्ति

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): मानगो चौक पर जाम से निजात के लिए छोटा गोल चक्कर बनाया जा रहा है. इस गोल चक्कर का रेडियस 5 मीटर होगा. यह बेहद छोटा गोल चक्कर होगा. इसके बनने के बाद मानगो चौक पर वाहनों के आवागमन के लिये काफी जगह निकल आएगी. इसके बाद यहां लोगों को जाम से राहत मिलेगी. मानगो चौक पर यातायात की सुविधा के लिए यह काम टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) की तरफ से किया जा रहा है. टीएसयूआइएसएल के अधिकारियों का कहना है कि 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और यातायात के लिये काफी सड़क खाली हो जाएगी. इसे भी पढ़ें: 1993">https://lagatar.in/jamshedpur-was-shaken-after-the-murder-of-vg-gopal-in-1993/">1993

के दशक में वीजी गोपाल की हत्या के बाद दहल गया था जमशेदपुर

मूर्ति स्थापना के लिये अलग तैयार हो रहा फाउंडेशन

छोटे गोलचक्कर के अलावा अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा की स्थापना के लिये थोड़ी दूर पर गोलचक्कर के ही आकार का फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है. इस फाउंडेशन का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा. यहां गमलों में पौधे लगाए जाएंगे. मानगो चौक पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा लगी हुई थी. इसके लिये बड़े आकार का पार्कनुमा फाउंडेशन बनाया गया था.

फाउंडेशन को आगे डिमना डिवाइडर के पास शिफ्ट किया गया

यह फाउंडेशन काफी जगह घेर रहा था. इस वजह से मानगो चौक पर जगह कम थी. जगह कम होने की वजह से आवागमन में दिक्कत होती थी.चौक के पास सड़क काफी संकरी थी. इधर दो-तीन साल से ट्रैफिक बढ़ने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी को लेकर चौक पर मूर्ति के फाउंडेशन को वहां से हटाकर आगे डिमना डिवाइडर के पास शिफ्ट किया गया है और मूर्ति वाले स्थान पर छोटा गोल चक्कर बनाया जा रहा है.

मानगो चौक पर दिन भर रहा जाम

इस बीच, मानगो चौक पर मंगलवार को दिन भर जाम लगा रहा. सुबह स्कूल के खुलने के समय और स्कूल में छुट्टी के बाद जाम लगा. इसी तरह जब लोग दफ्तर जाते हैं तो सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच में मानगो चौक पर जाम रहा. इसे भी पढ़ें: निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-case-ed-filed-a-chargesheet-of-about-5000-pages-ed-team-reached-the-court-with-2-boxes/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल केस : ED ने दायर की लगभग 5000 पन्नों की चार्जशीट, 2 बक्से लेकर कोर्ट पहुंची थी ED की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही