Search

 
 
 

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में पिस्टल लेकर पहुंचा युवक धराया

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गेट पर जांच के दौरान एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा गया. जानकारी मिलते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में युवक को पुलिस बिष्टुपुर थाना ले गई जहां युवक से पूछताछ की गई. पूछताछ में युवक ने खुद को घाटशिला का रहने वाला बताया और बताया कि वह पिस्टल लाईसेंसी है. उसने पुलिस के समक्ष पिस्टल के लाईसेंस की फोटोकॉपी भी सौंपी है. हालांकि पुलिस ने युवक को पिस्टल का ऑरिजनल पेपर लाने को कहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-enthusiasm-shown-in-the-blood-donation-camp-of-jan-raksha-sangharsh-samiti-72-units-of-blood-collection/">चक्रधरपुर

: जन रक्षा संघर्ष समिति के रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, 72 यूनिट रक्त संग्रह

प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं ले जा सकते लाइसेंसी हथियार

बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है. युवक द्वारा बताया गया है कि उसके पास जो पिस्टल है वह लाइसेंसी है पर उसे ऑरिजनल कागजात लाने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि कोई भी लाइसेंसी पिस्टल को अपने साथ लेकर चल सकता है पर किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में पिस्टल लेकर जाने पर रोक रहती है. प्रतिबंधित क्षेत्र में पिस्टल लेकर जाने के लिए व्यक्ति को प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है जो कि उस व्यक्ति के पास नहीं थी. फिलहाल उसे पेपर लाने को कहा गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही