Search

 
 
 

जमशेदपुर: बात करने के बहाने मोबाइल लेकर हो गया फरार

 
Jamshedpur (Ashok kumar)  : परसुडीह थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के पास एक युवक ने महिला से बात करने के लिये मोबाइल मांगा और फिर लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मामला परसुडीह थाने पर पहुंचा. इसके बाद परसुडीह पुलिस ने कीताडीह गाड़ीवान पट्टी की रहने वाली सलमा खातुन के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-recovered-from-near-azadnagar-pump-house-river/">जमशेदपुर

: आजादनगर पंप हाउस नदी के पास से युवती का शव बरामद 

दिन के एक से दो बजे के बीच की है घटना

सलमा खातुन ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक परिचीत से मिलने के लिये मंगलवार को सदर अस्पताल गयी हुई थी. इस बीच ही अस्पताल से बाहर निकलने पर गेट पर एक युवक मिला और कहा कि उसे मोबाइल पर इमजेंशी कॉल करना है. सलमा ने युवक की बातों में आकर उसे मोबाइल दे दिया. इसके बाद युवक ने मोबाइल पर फोन लगाया और बात करने के बहाने वहां से फरार हो गया. घटना के बाद सलमा चिखती-चिल्लाती रही, तब युवक वहां से फरार हो चुका था. इसे भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/railway-recruitment-scam-cbi-arrests-rjd-mla-bhola-yadav-raids-four-locations/">रेलवे

भर्ती घोटाला : सीबीआई ने RJD के पूर्व विधायक भोला यादव को किया गिरफ्तार, चार ठिकानों पर छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही